
सारण पानापुर।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं उसके प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य पद के निर्वाचन हेतु गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए सतजोड़ा पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने नामांकन किया।
वही प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए भोरहा के पैक्स अध्यक्ष शत्रुघ्न राय , टोटाहा जगतपुर के पैक्स अध्यक्ष पप्पू सिंह , कोंध के पैक्स अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह , धेनुकी के पैक्स अध्यक्ष टनु सिंह , बकवा के पैक्स अध्यक्ष नीलम सिंह एवं मत्स्यजीवी सहयोग समिति की प्रखंड अध्यक्ष सरिता देवी ने नामांकन किया।
प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीसीओ बृजमोहन पासवान ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया एक सितंबर तक चलेगा। वही नामांकन पत्रों की जांच 2 एवं 4 सितंबर को होगी।उम्मीदवार 7 सितंबर तक नाम वापस ले सकेंगे वही जरूरत हुई तो 14 सितंबर को मतदान होगा।