![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20221028-WA0105-1.jpg?fit=972%2C404&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत की उपमुखिया मुन्नी शर्मा की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए वार्ड सदस्यों ने उनके खिलाफ अविश्वास व्यक्त करते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाया है।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/12/Screenshot_20231224_121028_WhatsApp.jpg?resize=640%2C695&ssl=1)
शनिवार को पंचायत के 13 वार्ड सदस्यों में 11 वार्ड सदस्यों ने प्रखंड कार्यालय को आवेदन देकर उन्हें पदमुक्त करने की मांग की है। आवेदन पर हस्ताक्षर करनेवालों में गीता देवी, अवधेश कुमार सिंह, कुसुम देवी, मुन्ना साह समेत अन्य शामिल है।
इस संबंध में बीडीओ राकेश रौशन ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव का आवेद प्राप्त हुआ है। इस मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।