![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/01/kmc_20240120_191459-2.png?fit=1024%2C590&ssl=1)
पानापुर सारण
एक माह पूर्व अपने प्रेमी के साथ फरार विवाहिता को पुलिस ने छपरा जंक्शन से बरामद कर लिया है। बताया जाता है कि जगतपुर बंगरा में ब्याहता अपने मायके बसहिया आने के बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/12/Screenshot_20231224_121028_WhatsApp.jpg?resize=640%2C695&ssl=1)
इस मामले में ब्याहता की मां ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमे अपनी पुत्री के ससुराल वसंतपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर महुआरी गांव के चार लोगों को नामजद किया था।
थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि बरामद अपहृता को 164 के बयान हेतु छपरा न्यायालय भेज दिया गया है।