![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240515-WA0089.jpg?fit=1024%2C626&ssl=1)
सारण जिले के पानापुर प्रखंड में हर घर दस्तक अभियान के तहत बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश रौशन के नेतृत्व में प्रखंड के सभी पंचायतों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240515-wa00736373646141216903470-1024x576.jpg?resize=640%2C360&ssl=1)
प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत में पहुँचे प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आम नागरिकों से लोकतंत्र के इस महापर्व में शत प्रतिशत सहभागिता दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सफलता के लिए हर मतदाता को मतदान प्रक्रिया में शामिल होना चाहिए।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240515-wa00651850097479103866525-1024x576.jpg?resize=640%2C360&ssl=1)
उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी ग्यारहों पंचायत में सेक्टर पदाधिकारियों एवं जीविका समूह की महिलाओं द्वारा अभियान चलाकर लोगो को मताधिकार करने के लिए प्रेरित किया गया।