![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240515-WA0102.jpg?fit=1024%2C576&ssl=1)
भाजपा एवं जदयू नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
सारण जिले के पानापुर प्रखंड मुख्य स्थित रामजानकी मठिया परिसर में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240515-wa01078343085035852517089-1024x577.jpg?resize=640%2C361&ssl=1)
भाजपा एवं जदयू कार्यकर्ताओं ने दिवंगत सुशील मोदी के तैलीय चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी वही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240515-wa01117404843831341666036-1024x577.jpg?resize=640%2C361&ssl=1)
शोकसभा में उपस्थित बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सह तरैया विधायक जनक सिंह ने कहा कि उनके निधन से भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है। बिहार में भाजपा के उत्थान में उनकी भूमिका को नकारा नही जा सकता, उनके निधन से बिहार में राजनीति के एक अध्याय का अंत हो गया।
शोकसभा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार गिरी, जिलापार्षद रत्नेश कुमार भाष्कर, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, सुरेंद्र पंडित, वेदप्रकाश तिवारी, नागमणि ओझा, सुरेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया बिजेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह सहित अन्य शामिल थे।