सारण :- जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के भोरहाँ गांव निवासी रामायण राय एवं लोचन राय के घरों को चोरों नें निशाना बनाते हुए गुरुवार की रात चोरों नें घर के पीछे खिड़की को उखाड़ कर नकदी सहित लाखो रुपए मूल्य के गहने एवं अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली
गृहस्वामियों को इस चोरी का पता शुक्रवार की सुबह लगी जब वे नींद से जगे टूटे बक्से एवं घर के अंदर बिखरे सामान देखकर उनके होश उड़ गए। बताया जाता है कि गर्मी के कारण रामायण राय के घर के सदस्य छत पर सो रहे थे। इसी का फायदा उठा चोर खिड़की तोड़ घर के अंदर घुस गए एवं बक्से तोड़ नकदी के अलावे गहने एवं लाखो रुपए मूल्य के सामान की चोरी कर ली। वही चोरों ने लोचन राय के घर की चहारदीवारी फांदकर घर मे घुस गए एवं गहने एवं अन्य सामान की चोरी कर ली।
मठिया स्थित शिवमंदिर पर गड़े चापाकल के हेड भी खोल कर ले भागे चोर
चोरों ने करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित शिवमंदिर से चापाकल का हेड उखाड़ लिए। बताया जाता है कि चोरों ने भोरहाँ देवी स्थान पर गड़े चापाकल के हेड को भी निशाना बनाया था लेकिन हैंडल टूट जाने से वे अपने मकसद में कामयाब नही हो सके। एक ही रात दो घरों में चोरी की घटना से लोगो मे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुँची एवं मामले की छानबीन में जुटी है।