![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/08/Screenshot_20210911-082701_Public.jpg?fit=527%2C392&ssl=1)
छपरा, सारण
तरैया थाना क्षेत्र के परौना गांव निवासी व पूर्व के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को पुलिस ने गुरुवार की रात्रि में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी परौना गांव निवासी स्व. महावीर राम का पुत्र स्वामीनाथ राम है। जिसके खिलाफ न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। कोर्ट द्वारा प्राप्त आदेश के आलोक में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया गया।