![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/03/Screenshot_20240320_200816_Gallery.jpg?fit=1024%2C1126&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड के कोंध मथुराधाम घाट पर गंडक नदी में संकटग्रस्त जलीय जीवों के संरक्षण के लिए सारण वन प्रमंडल द्वारा बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सुब्रत कुमार बेहरा ने बताया कि आज जलीय जीवों यथा डॉल्फिन, कछुए, मगरमच्छ आदि की कमी होते जा रही है जिससे प्रकृति में पारिस्थितिक संतुलन बिगड़ते जा रहा है। उन्होंने कहा कि जलीय जंतु नदी में आनेवाली गंदगी का भक्षण कर जल का शुद्धिकरण करने में सहायक होते हैं। जलीय जंतु भूगर्भ जल को बचाये रखने में अहम किरदार निभाते है इसलिए इनका संरक्षण जरूरी है।
इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि डॉ. वकील राय, पी के गुप्ता, धर्मेंद्र ठाकुर सहित वन विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।