* मातारानी के मंदिर में लगा 56 तरह का भोग
छपरा, सारण
तरैया प्रखंड के गवन्द्री गांव में चल रहे नौ दिवसीय व नौ कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ के आठवें दिन व्यास पीठ से कथा वाचिका अर्चना मनी पराशर ने सीता और राम के विवाह का संगीतमय प्रस्तुति किया जिससे प्रवचन पंडाल में उपस्थित भक्त मंत्र मुग्ध हो गए। कथा वाचन के दौरान सीता स्वयंवर, अशोक वाटिका का विहंगम दृश्य समेत अन्य दृश्य की चर्चा की।
यज्ञ मंडप के बगल में स्थित माता रानी के मंदिर में 56 तरह का भोग लगा। जिसमें सभी यजमान सपत्नीक शामिल हुए। यज्ञ के आठवें दिन यज्ञ विधान की लगभग समाप्ति हुई। इस दौरान सभी यजमान दंपति यज्ञकर्ता, यज्ञ संचालक, यज्ञाधीश, आचार्य समेत अन्य लोगों के साथ गुरुजनों से व साधु संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
बुधवार को हवन यज्ञ के साथ यज्ञ का समापन होगा। मौके पर यज्ञाधीश श्री श्री 108 श्री अंकुर दास जी महाराज महा त्यागी, यज्ञकर्ता अदालत सिंह, मुख्य यजमान राजेश सिंह, आलोक कुमार सिंह अमीन, जगन्नाथ राय, पूर्व मुखिया धनंजय कुमार सिंह, बिंदेश्वरी सिंह, संतोष सिंह, कुश कुमार सिंह, सुरेश कुमार राय और अशोक सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।