![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230928-WA0134.jpg?fit=1024%2C754&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित रामजानकी मठ के प्रांगण में जन सुराज पार्टी के प्रखंड स्तरीय कमिटी गठन के पश्चात पहली बैठक आयोजित की गई।
जिला अभियान समिति के पर्यवेक्षक डा. अभिषेक रंजन सिंह के देखरेख में कमिटी के नवचयनित सदस्यो को प्रमाण पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230928-WA0133-300x162.jpg?resize=300%2C162&ssl=1)
बैठक को संबोधित करते हुए अभियान समिति के पर्यवेक्षक डा. अभिषेक रंजन सिंह ने कहा सभी दलो के कार्यकलापों को हमलोगों ने बारी बारी देख लिया सभी की स्थिति एक जैसी है। एक मात्र जन सुराज पार्टी ही बिहार में बदलाव ला सकता है। उन्होंने नवचयनित सदस्यों को सुभकामनाएं देते हुए आमलोगों सें बेहतरीन कार्य करने की सलाह दी।
इस मौके पर जन सुराज के प्रखंड अध्यक्ष जीतेंद्र शर्मा, मुखिया अमरेंद्र सिंह , सरपंच सुरेश राम , किस्मातो देवी , नरेंद्र सिंह , जगदीश प्रसाद , मुस्ताक अली , पप्पु सिंह , अनील कुमार मांझी सहित दर्जनो लोग उपस्थित थे।