![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230929-WA0053.jpg?fit=1024%2C462&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड स्तिथ मदरसा कादरिया चिश्तिया सारंगपुर के प्रांगण में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर मदरसा के प्रिंसिपल मौलाना मोहम्मद जियाउद्दीन साहब के मौजूदगी में नातिया कलाम का कंपटीशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम बिजेता सादिक राजा, दूसरा विजेता तवसीफ राजा एवं तीसरा बिजेता रेहान राजा कों मौलाना अफरोज आलम के द्वारा सील कॉपी देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर मोहम्मद अकबर इलाहाबादी , कोंध पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डॉक्टर वकील राय , रिजवान अंसारी , इरफ़ान पठान , मुर्शीद आलम ,परवेज आलम समेत अन्य मौजूद रहे।