![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/09/20230928_114140-scaled.jpg?fit=1024%2C461&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड के सारंगपुर स्थित मदरसा कादरिया चिश्तिया स्थित मदरसे से पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकाला गया जुलुस।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/09/20230928_103104-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
इस दौरान नबी के दीवानों ने तिरंगा लहराते हुए देश भक्ति का सुबूत दिया तो वहीं नात-गो हजरात ने तरन्नुम के साथ हजरत मोहम्मद की पैदाइश को दुनिया के लिए रहमत का सबब बताया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/09/20230928_103020-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
सारंगपुर मदरसा के मौलाना जियाउद्दीन एवं भोरहाँ के मौलाना अकबर इलाहाबादी ने हजरत मोहम्मद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अमन, शांति और बराबरी का संदेश देने वाला बताया।
वही मौके पर उपस्थित राजद चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सह कोंध पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डॉ. वकील राय ने कहा कि मोहम्मद साहब ने इस्लाम की तालीम को आम कर इंसानियत सिखाया। उन्होंने दीन दुखियों की सेवा और सब को समानता प्रदान करने का संदेश दिया। वर्तमान समय में दुनिया में अमन कायम करने के लिए उनकी तालीम को अपनाने और उसपर अमल करने की जरूरत है।
इस मौके पर मिस्टर आलम , मंसूर आलम , मोख्तार अंसारी , सदालत मिया , इमामुदिन अंसारी , रुस्तम अंसारी समेत अन्य उपस्थित थे।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/09/20230928_103252-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)