![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230722-WA0069.jpg?fit=1004%2C498&ssl=1)
केंद्र और राज्य में जनता के सहयोग से पूर्ण बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार- सम्राट चौधरी
छपरा, सारण
तरैया प्रखंड के तरैया-मसरख मोड़ पर शनिवार को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का तरैया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पटना से सिवान जाने के क्रम में तरैया विधायक जनक सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्त्ता केंद्र में 2024 में फिर से भाजपा सरकार और 2025 मे बिहार में भाजपा सरकार के नारे लगाएं।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230722-WA0070-1024x711.jpg?resize=640%2C444&ssl=1)
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की पुरे प्रदेश की जनता इस चाचा-भतीजे की महागठबंधन सरकार से मुक्ति चाहती है। आपलोग का मेहनत बेकार नहीं जायेगा। केंद्र और राज्य मे पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह, मनोज गिरि, गुड्डू सिंह कुशवाहा, रामाधार सिंह, शैलेन्द्र सिंह कुशवाहा, शत्रुघ्न सिंह, अनिल सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, सोनू ओझा, उज्जवल सिंह, मिथुन कुशवाहा, ललन महतो, संतोष सिंह समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230722-WA0071-1024x613.jpg?resize=640%2C383&ssl=1)