![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/01/aag3.jpg?fit=392%2C235&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के भोरहाँ गांव में अलाव ताप रही एक महिला झुलस गई। झुलसी हुई महिला की पहचान मिश्री महतो की विवाहिता पुत्री सीमा देवी बताई जाती हैं।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/12/Screenshot_20231224_121028_WhatsApp.jpg?resize=640%2C695&ssl=1)
जानकरी के अनुसार झूलसी हुई महिला के दो बच्चे है एक बच्चे का कल यानी शुक्रवार की रात में छठिआर मनाया गया था।
बताया जाता है कि महिला शनिवार की सुबह वह अलाव ताप रही थी इसी दौरान उसके कपड़े में आग पकड़ लिया और वह झुलस गई।
महिला को आनन फानन में परिजन इलाज के लिए सीएचसी पानापुर ले गए जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। बताया जाता है कि महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।