![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/05/Screenshot_20240518_011524_WhatsApp.jpg?fit=1002%2C596&ssl=1)
सारण :- जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार को बचाने के दौरान स्विफ्ट कार गढ़े में पलट गई जिसमें कार में सवार एक महिला की मौत हो गई वहीं दो लोगो घायल हो गए।
मृतक मां और घायल पिता पुत्र बताया जाता हैं।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/05/screenshot_20240518_011446_whatsapp5115214476491095081-1024x588.jpg?resize=640%2C368&ssl=1)
मिलिजानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के नधना गांव निवासी मनोज सिंह की 60 वर्षीय पत्नी इंदू देवी बताई जाती है। वहीं घायल पति 60 वर्षीय मनोज सिंह पिता स्व रामनरेश सिंह एवं 35 वर्षीय पुत्र पियूष कुमार बताया जाता हैं।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/05/screenshot_20240518_011507_whatsapp2549544389918140680-1024x565.jpg?resize=640%2C353&ssl=1)
बताया जाता है की तीनों स्विफ्ट कार में सवार होकर मशरक के रास्ते तरैया रिश्तेदारी में जा रहे थे अभी बंगरा पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित बाइक सवार को बचाने के दौरान स्विफ्ट कार गढ़े में पलट गई। ग्रामीणों ने घायल तीनों को इलाज के लिए मशरक सीएचसी में भर्ती कराया जहां महिला को चिकित्सक डॉ कविता सिंह ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस जांच में जुटी है।