![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231024-WA0037.jpg?fit=720%2C412&ssl=1)
छपरा, सारण
तरैया प्रखंड के नेवारी बाजार पर दुर्गापूजा के अवसर पर नवयुवक दुर्गापूजा समिति नेवारी के कलाकारों द्वारा महान सामाजिक नाटक माई के ममता और भागवतपुर देवी स्थान के प्रांगण में गरीब पर अत्याचार का सफल मंचन किया गया। निर्देशन सुभाष कुमार सिद्धार्थ ने किया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231025-WA0024.jpg?resize=640%2C328&ssl=1)
इसके पूर्व मंच का उद्घाटन भागवतपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार यादव एवं सत्येंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। मुखिया श्री यादव ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए लोगों से दशहरा मेला व इसके महत्व को समझाया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231024-WA0037-1.jpg?resize=640%2C366&ssl=1)
कार्यक्रम को दर्शकों ने खूब सराहा और भरपूर मनोरंजन किया। नाटक का साज सज्जा डॉ राम प्रवेश राय और डॉ राजेश कुमार ने किया। मौके पर विद्या राम, हरेंद्र यादव, अनिल राम, कमलदेव शर्मा, बिट्टू राय, संतोष कुमार साह, शैलेश कुमार यादव, राहुल कुमार, जोधा पाठक, अरविंद महतो, देवकुमार राम, जगमोहन पंडित, ओम प्रकाश शर्मा, अभय शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, प्रमोद सिंह, दरोगा शर्मा समेत हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे।