![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20211018-WA0046-1.jpg?fit=768%2C512&ssl=1)
तरैया, सारण
थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनमें एक व्यक्ति को छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
घायलों में फेनहरा बिंद टोली के कुसुम देवी तथा धामा परसा के राजनाथ मांझी शामिल है।
घायल दोनों व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वही प्राथमिक उपचार के बाद राजनाथ मांझी को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।
इस संबंध में पीड़ित पक्षों ने स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।