![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240507-WA0104.jpg?fit=1024%2C576&ssl=1)
सारण :- जिले के मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली नहर पर रात्रि में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
दोनों घायलों को ग्रामीणों और 112 की टीम के सहयोग से मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार घायलो की पहचान थाना क्षेत्र के गनौली गांव निवासी स्वर्गीय सत्येंद्र सिंह का दो पुत्र अभिनाश कुमार उर्फ बिकु कुमार तथा अमित कुमार बताया जाता हैं।