![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240126-WA0054.jpg?fit=664%2C427&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड क्षेत्र में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तरैया विधायक जनक सिंह ने पानापुर गांधी स्मारक में तिरंगा फहराया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/01/20240126_1013442035834982234684732-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
वही प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख पुष्पा देवी, थाने पर थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम, बीआरसी प्रांगण में बीईओ प्रतिभा कुमारी, कोंध पंचायत भवन पर मुखिया हीरा देवी, बसहिया पंचायत भवन पर मुखिया अमरेंद्र कुमार सिंह, भोरहाँ पंचायत भवन पर मुखिया कलावती देवी ने झंडोत्तोलन किया।
इसके अलावे उच्च माध्यमिक विद्यालय भोरहाँ में विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवल किशोर राय ने झंडोत्तोलन किया गया। झंडोत्तोलन के पश्चात छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/01/20240126_1334427965014818008620319-1024x827.jpg?resize=640%2C517&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/01/20240126_1403323894914438924488199-1024x503.jpg?resize=640%2C314&ssl=1)
एस के पब्लिक स्कूल में स्कूल के डायरेक्ट शत्रुधन शर्मा ने झंडोत्तोलन किया। तत्पश्चात एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें विद्यालय के छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों ने खूबसूरत गीत संगीत, नाटक तथा डांस से विद्यालय में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/01/20240126_1222507925377803146590239-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/01/20240126_1223544924109884149100313-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)