![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/10/Screenshot_20231006_203742_WhatsApp.jpg?fit=945%2C535&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड के कोंध मथुराधाम घाट पर पुत्र की दीर्घायु एवं मंगलकामना के लिए हजारों माताओं ने जीवित्पुत्रिका का निर्जला व्रत रखकर पूजन-अर्चन किया। शाम होते ही महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका पूजन के लिए एकत्र हो पूरे विधि-विधान से पूजन कर दानपुण्य किया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/10/20231006_170635-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
इस दौरान महिलाओं की भारी भीड़ के मद्देनजर एसडीआरएफ की टीम मौजूद थी जो नदी में लगातार गश्त लगाती दिखी।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/10/Screenshot_20231006_193225_WhatsApp-640x1024.jpg?resize=640%2C1024&ssl=1)
वहीं मौके पर कोंध पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डॉ. वकील राय , बीडीसी प्रतिनिधि रूपेश साह सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय थाने कि पुलिस प्रशासन विधि व्यवस्था में जुटी रहीं।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/10/img-20231006-wa00975069990641622012005-1024x576.jpg?resize=640%2C360&ssl=1)
इस दौरान भोरहाँ एवं सारंगपुर डाकबंगला घाट पर ब्रती महिलाओं कि भारी भीड़ के देखते हुए मुखिया प्रतिनिधि ललन महतो , उप मुखिया प्रतिनिधि बिपिन कुमार , मनोज प्रसाद सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसके अलावे पृथ्वीपुर , बसहिया , सहित अन्य घाटों पर भी हजारों माताओं ने पुत्र की दीर्घायु एवं मंगलकामना के लिए निर्जला व्रत रखकर पूजन-अर्चन कर दानपुण्य किया। वहीं स्थानीय थाने कि पुलिस प्रशासन विभिन्न घाटों पर गश्त लगती थी