![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231008-WA0036.jpg?fit=1024%2C576&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के जीपुरा गांव निवासी रामायण भगत के करकटनुमा घर की खिड़की शनिवार की रात चोरों ने तोड़ नकदी सहित हजारों रुपए मूल्य की सामान की चोरी कर ली।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231008-WA0033-1024x576.jpg?resize=640%2C360&ssl=1)
चोरों ने इतने शातिराना ढंग से चोरी की इस घटना को अंजाम दिया था कि बरामदे में सो रहे घरवालों को इसकी भनक तक नही लग सकी।रविवार की सुबह जब घर की महिलाएं अंदर गई तो टूटी खिड़कियों एवं बिखरे सामान को देख उनके होश उड़ गए।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231008-WA0029-1024x576.jpg?resize=640%2C360&ssl=1)
बताया जाता है कि चोरों ने दो कमरों की खिड़कियां तोड़ अंदर प्रवेश किए थे एवं बक्से एवं अटैची तोड़ नकदी सहित गहने , बरतन एवं कीमती कपड़े ले कर फरार हो गए।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231008-WA0087-461x1024.jpg?resize=461%2C1024&ssl=1)
घटना की जानकारी मिलते ही जिलापार्षद रत्नेश कुमार भाष्कर सहित अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँचे एवं पानापुर थाने को सुचना दिया सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुँची एवं मामले की छानबीन में जुटी है।