
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड मे अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के मौके पर मशरक इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम के नेतृत्व में पुलिस ने प्रखंड के विभिन्न चौक चौराहों एवं बाजारों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को नशा से होनेवाले नुकसान के प्रति जागरूक किया।

प्रखंड के महम्मदपुर बाजार पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वोदय रामलीला मंडली महम्मदपुर के कलाकारों ने अपनी नाट्य प्रस्तुति से लोगो को सोचने पर मजबूर कर दिया कि नशा समाज की सबसे बड़ी बुराई है।
इस मौके पर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में जकड़ते जा रही है जिसे रोकने की जिम्मेवारी पूरे समाज की है।

वहीं थानाध्यक्ष नें कहा कि जो व्यक्ति नशा करता है उसका परिवार एवं बाल बच्चे कभी सुखी नही रह सकते।

नुक्कड़ नाटक में पूर्व मुखिया रामविनोद साह, रमेश रसीला, पिंटू कुशवाहा, मनोज कुमार पासवान आदि कलाकार शामिल थे। इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, मुखिया जलेश्वर माझी, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

