
पटना डेस्क
बिहार प्रदेश के सभी जिला के जिला अध्यक्ष,
प्रभारी, जिला संघ पदाधिकारी, प्रमंडल प्रभारी, अनुमंडल प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष, प्रभारी, सभी पंच, उपसरपंच, सरपंच भाई बहन का कठिन मेहनत रंग लाया और बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के 11 वां राज्य महासम्मेलन ऐतिहासिक रहा और सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम सफल होने पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला, उपाध्यक्ष बशिष्ठ कुमार निषाद, प्रदेश महासचिव सुनील कुमार तिवारी, प्रदेश संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर, प्रांतीय महासचिव राजेन्द्र सिंह आदि ने बिहार के सभी पंच, सरपंच एवं आगंतुक अतिथि व अभिभाकों को बधाई दिया एवं आभार व्यक्त किया।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बिहार के कोने-कोने से आए हुए पंच, उपसरपंच व सरपंचों के चट्टानी एकता एवं सभी संघ पदाधिकारी के कठिन परिश्रम का प्रतिफल है कि बिहार का सबसे बड़ा सभागार बापू सभागार भी पंच सरपंचों के बड़ी भागीदारी के सामने बौना पड़ गया। यह 11वा महासमेलन 11नवम्बर 22 के ऐतिहासिक पन्नो में दर्ज होते हुए ऐतिहासिक बन गया। सम्मेलन को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से तन मन धन से सहयोग करने वाले सभी शुभचिंतकों को साधुवाद दिया। पंच सरपंच संघ बिहार के ओर से उद्घाटन कर्ता पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, मुख्य अतिथि महिला विधायक नीतू कुमारी सह संरक्षक, जय सिंह राठौड़ संरक्षक एवम विधायक गण, मंत्री गण अतिथि गण को विशेष तौर पर विशेष धन्यवाद दिया। पदाधिकारियों ने कहा यह सम्मेलन ग्राम कचहरी एवं सरपंचों को दूरगामी भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा।