
सारण :- जिले के मशरक में महाराणा प्रताप चौंक के समीप वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय के आवास परिसर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा , भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पूर्व मुखिया ललन मांझी , वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय , मैनेजर मिश्र , अखिलेश राम , रंजीत राम सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
सभी ने कहा कि अटलजी देशहित में कोई फैसला लेने में हिचकिचाते नहीं थे। उनकी सरकार के कुछ फैसले इसकी मिसाल हैं। अटल सरकार ने निजीकरण को बढ़ावा दिया, विनिवेश की शुरुआत की तो संचार क्रांति का दूसरा चरण भी अटल राज में ही शुरू हुआ था।
इसके अलावा सर्व शिक्षा अभियान, पोखरण का परीक्षण, पोटा कानून, संविधान समीक्षा आयोग का गठन, जातिवार जनगणना पर रोक जैसे फैसले लेकर अटल सरकार ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजनेता नहीं बल्कि कबी मन प्रखर वक्ता थे।