![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/06/Screenshot_20230625_233716_Samsung-Internet.jpg?fit=850%2C496&ssl=1)
सारण जिले के पानापुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चिंतामणपुर गांव में छापामारी करते हुए 26 लीटर देसी शराब के साथ महिला धंधेबाज कों गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार धंधेबाज महिला की पहचान उक्त गांव निवासी रोहित नट की पत्नी पिंकी देवी बताई जाती है।
थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला धंधेबाज को न्याय हिरासत में भेज दिया गया।