![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230731-WA0040-1.jpg?fit=1024%2C768&ssl=1)
सारण : जिले के पानापुर प्रखंड के महम्मदपुर बाजार स्थित पंचायत सरकार भवन के समीप विधायक निधि मद से बने कला मंच का उद्घाटन तरैया विधायक सह बिहार विधानसभा में विरोधी दल के मुख्य सचेतक जनक सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230731-WA0034-1024x768.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
इस मौके पर आयोजित एक सभा मे विधायक श्री सिंह ने कहा कि आज केंद्र की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं हर घर तक पहुँच रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में आज देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने एवं क्षेत्र की सर्वांगीण विकास के लिए मैं सदा प्रतिबद्ध हूँ।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज गिरी ने किया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230731-WA0036-1024x768.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पंडित , प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुशवाहा , महामंत्री सुरेंद्र सिंह , महम्मदपुर पंचायत के मुखिया जलेश्वर मांझी , पूर्व मुखिया रामविनोद साह , रामज्ञास चौरसिया , विनय सिंह , रंजीत सिंह , वेदप्रकाश तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।