
सारण :- जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के चंद्रिका चौक के समीप से स्थानीय थाने की पुलिस नें तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
बताया जाता हैं की मशरक थाना क्षेत्र के सिसई गांव के भोला नट , अजय नट दानो पिता संतलाल नट , और पानापुर थाना क्षेत्र के टोटहा जगतपुर गांव के संजय सिंह , पिता परमहंस सिंह , को गिरफ्तार किया गया हैं।
बताया जाता हैं की इनके पास से 6. 596 किलोग्राम गाँजा जप्त किया गया।
इस संबंध में पानापुर थाना कांड संख्या 139/23 दर्ज किया गया हैं।
गिरफ्तार भोला नट पर पानापुर थाने में विभिन्न कांडों में तीन मामले दर्ज है। अजय नट पर भी पानापुर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत चार मामले दर्ज हैं। आरोपित संजय सिंह पर भी पानापुर थाने में एक मामला दर्ज बताया जाता है।
छापेमारी का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक सह थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने किया.