![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/03/Screenshot_20240319_172031_Gallery.jpg?fit=919%2C956&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर थाना की पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों ने आसन्न लोकसभा चुनाव को स्वच्छ, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मंगलवार को थाना क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/03/img-20240319-wa00564248832371110342364-255x300.jpg?resize=255%2C300&ssl=1)
थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम के नेतृत्व में जवानों ने थाना क्षेत्र के पानापुर बजार, कोंधभगवानपुर बाजार, से सारण तटबंध के किनारे स्थित रामपुररुद्र, सारंगपुर, बसहिया, सोनवर्षा आदि गांवो में फ्लैग मार्च किया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/03/img-20240319-wa00626218015816053082485-196x300.jpg?resize=196%2C300&ssl=1)
थानाध्यक्ष ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन दृढसंकल्पित है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के सैकड़ों लोगों पर 107 की कार्रवाई की गई है। चुनाव में गड़बड़ी करने एवं कमजोर मतदाताओं को डराने, धमकाने वालो पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है।