![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/01/n5779164801706350199424af1119ecc0cd280d8c7fcae77adc7a48727b7d74c3ff43a71ceffe3cc247522b.jpg?fit=540%2C303&ssl=1)
बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल यानि कि रविवार सुबह 10 बजे अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंग।
रविवार को शपथ लेंगे नीतीश कुमार
इसके बाद इसी दिन बीजेपी के सहयोग से नीतीश कुमार एक बार फिर से 4:00 बजे शाम में एनडीए गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के साथ-साथ बीजेपी की ओर से दो उप मुख्यमत्री भी शपथ लेंगे। खबर है कि मंत्रीमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा।
‘पलटूराम’ नीतीश कुमार
बता दें कि कई दिनों से अटकलें थीं कि नीतीश कुमार, एक बार फिर से पलटी मारकर, महागठबंधन से अलग हो जाएंगे। इसके बाद फिर से वो बीजेपी के साथ जाएंगे और सीएम बन जाएंगे। नीतीश कुमार का पलटी मारने का एक लंबा इतिहास रहा है। अब एक बार फिर से नीतीश कुमार पलटी मारते दिख रहे हैं।
लालू खेमा भी एक्टिव
इस बार लालू यादव भी नीतीश कुमार को ऐसे ही जाने देने के मूड में नहीं हैं। लालू यादव जहां एक और अन्य विधायकों का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं
राजद विधायक दल की बैठक में कानूनी पहलुओं पर भी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि राजद नीतीश सरकार से अपना समर्थन वापस ले सकती है।
बिहार कैबिनेट सचिवालय खुला
सरकारी छुट्टी के दिन बिहार कैबिनेट सचिवालय सरकार ने खोल दिया है। इसे बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़ा जा रहा है, संभावना इस बात की है कि कैबिनेट सचिवालय खोलकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में अधिकारियों को लगने का निर्देश दे दिया गया है।