![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/06/kmc_20230629_210534.jpg?fit=1024%2C576&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के एक गांव सें दो बच्चों की मां अपने आशिक के संग मुंबई फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।
इस मामले में फरार महिला के पति ने पानापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे अपने ही गांव के प्रमोद मांझी को नामजद किया है।
दर्ज प्राथमिकी में उसने आरोप लगाया है कि प्रमोद मेरी पत्नी से बोलता था कि तुम्हारा पति पागल है एवं उसे झूठे सब्जबाग दिखाकर शादी की नीयत से मुंबई भगाकर ले गया है।
मामले में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।