![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231201-WA0061.jpg?fit=1024%2C428&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड के बसहिया पंचायत के मुखिया सह जनसुराज के प्रखंड प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार सिंह के सोनवर्षा स्थित आवास पर शुक्रवार को जनसुराज के जिला अभियान समिति के संयोजक एवं पूर्व जिलापार्षद प्रतिनिधि डॉ. अभिषेक रंजन सिंह की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231130-WA0067-3.jpg?resize=640%2C256&ssl=1)
इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की नीतियों से अवगत कराया गया एवं अधिक से अधिक लोगो को पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया गया। इस मौके पर डॉ. अभिषेक रंजन सिंह ने कहा कि बिहार की गरीबी एवं पिछड़ेपन को दूर करने के लिए प्रशांत किशोर की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग जनसुराज से जुड़ रहे हैं।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231201-WA0060-300x197.jpg?resize=300%2C197&ssl=1)
इस मौके पर जिला संयोजक रामपुकार मेहता, मुखिया सह अनुमंडल युवा अध्यक्ष राहुल सिंह, पूर्व जिलापार्षद सह महिला मोर्चा की अनुमंडल अध्यक्ष मनोरमा कुमारी, तारकेश्वर सिंह, सोनू सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।