![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231202-WA0057.jpg?fit=1024%2C768&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर थाना परिसर में लगे साप्ताहिक जनता दरबार मे भूमि विवाद से जुड़े चार मामलों का निष्पादन किया गया।
राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार ने बताया कि पूर्व से भूमि विवाद के 10 मामले लंबित थे जिनमे 4 का निष्पादन किया गया।
वही आज के जनता दरबार मे भूमि विवाद के 7 नए मामले आए जिन्हें दर्ज कर संबंधित पक्षो को नोटिस तामिला कराया जाएगा। जनता दरबार मे थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम, राजस्व कर्मचारी उमाशंकर पासवान सहित अन्य फरियादी उपस्थित थे।