![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/10/Screenshot_20231011_154610_WhatsApp.jpg?fit=972%2C710&ssl=1)
छपरा पानापुर प्रखंड के धेनुकी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय लगुनी के प्रांगण में बुधवार को एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह ,बीडीओ राकेश रौशन एवं मुखिया रौशन बेगम ने संयुक्तरूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में संबंधित विभाग के पदाधिकारियों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। एसडीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता एवं पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करना है ताकि लोगो को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगम एवं पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो सके।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/10/Screenshot_20231011_203741_Gallery-1024x527.jpg?resize=640%2C329&ssl=1)
उन्होंने आमलोगों की विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना एवं संबंधित पदाधिकारियों को निष्पादित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीओ रणधीर प्रसाद , बीसीओ ब्रजमोहन पासवान , थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम , मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष नेमा सिंह , जलेश्वर मांझी , मुखिया प्रतिनिधि महम्मद तैयब , ललन महतो सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।