![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/03/20240320_133115.jpg?fit=1024%2C461&ssl=1)
सारण :- जिले के मशरक के रीषभ रेस्टोरेंट के सभागार में जिले के पत्रकार, बुध्दिजीवी जमात का होली मिलन सह सम्मान समारोह बुधवार को आयोजित हुआ। होली मिलन सह सम्मान समारोह में प्रतिकूल मौसम के बाद भी पत्रकार और बुद्धिजीवी वर्ग का जुटान काफी संख्या मे हुआ।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/03/picsart_24-03-01_16-01-36-8987245563112051129886.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/03/img-20240321-wa0108320481148345910116-1024x470.jpg?resize=640%2C294&ssl=1)
अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि सूफी संत डाॅ जौहर शफियाबादी, प्रखंड प्रमुख रविप्रकाश मंटू, डाॅ अवनिन्द्र शरण सिंह, डाॅ लक्ष्मण प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/03/20240320_1432315237993123795749049-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
इस मौके पर जिले के नामचीन बुद्धिजीवी, पत्रकार, कवि, समाजसेवी को फुलमाला पहनाकर अंगवस्त्र स्वरुप शॉल भेंट कर के सम्मानित किया गया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सूफी संत डाॅक्टर जौहर शफियाबादी ने कहा कि सारण प्रमंडल समेत मशरक की गौरवशाली परंपरा को इस आयोजन ने गौरवांवित करने का कार्य किया है। उन्होंने इसके लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक परम्परा रही है जिसमें होली का विशेष महत्व है। हमारे यहां प्रत्येक ऋतु के अनुसार त्योहार बंटे है जो हमें प्रत्येक अवसर का आनंद लेने और इस बहाने प्रकृति का सम्मान करने की सीख देते है।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति में भोजपुरी धुन के नामचीन शामिल हुए कालाकार।
पूर्व जिला पार्षद व लोक गायिका पुष्पा सिंह, हास्य व्यंग्य कलाकार सतेंद्र दूरदर्शी, हेमंत हरजाई, मनीष मशरखिया, मैनेजर मिश्र ने एक से बढकर एक पारंपरिक होली गीतों को प्रस्तुत कर लोगों को झूमने के लिए विवश कर दिया।
कार्यक्रम में समाजसेवी चन्द्रमा सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, समिति सदस्य डाॅ. पीके परमार, योगेन्द्र प्रसाद, दुर्गेश कुमार गुप्ता, पत्रकार संतोष कुमार सिंह, रजनीश रंजन, अनिल कुमार शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, संत गोस्वामी, गुलाम जहिर, समेत जिले और प्रखंडों से आए पत्रकार, समाजसेवी व जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल थे।