![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/05/PicsArt_08-06-08.23.24-scaled.jpg?fit=1024%2C461&ssl=1)
तरैया, (सारण)
तरैया थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर घटना और दुर्घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसमें एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। आर्केस्ट्रा देखने के विवाद में अमनौर थाना क्षेत्र के नौतन मठिया गांव निवासी मंसूर आलम, अमनौर हरनारायण के गुलशन कुमार, तथा उनके साथ कोलकाता के मोनी ट्रांसजेंडर घायल हो गया है। वहीं आपसी विवाद में नारायणपुर नया टोला के रौशन सिंह तथा रामपुर महेश के ललन राम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इधर तरैया के डुमरी छपिया गांव में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति इसुआपुर थाना क्षेत्र के सढ़वाड़ा गांव निवासी राजेश कुमार है। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सड़क दुर्घटना में घायल राजेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। वही मारपीट मामले में पीड़ित पक्षों ने स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।