![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/10/Screenshot_20231025_160245_Gallery.jpg?fit=1024%2C399&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड के धनौती गांव में बिजली के पंखे से धान ओसा रही लड़की को पंखे से बिजली का करंट लगने से लड़की अचेत हो गई। जिसे अचेतावस्था में इलाज के लिए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर लड़की की स्थिति गंभीर देख बेहतर उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार लड़की की पहचान पानापुर प्रखंड के धनौती गांव निवासी बबन सहनी के पुत्री 18 वर्षीय रेखा कुमारी बताई जाती है। घटना कर संबंध में परिजनों ने बताया कि लड़की बिजली के पंखे से धान ओसा रहीं थीं तभी उसी पंखे से बिजली की करंट लग गई।
जिसे अचेतावस्था इलाज के लिए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।