![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/02/Screenshot_20240206_212852_Facebook.jpg?fit=963%2C541&ssl=1)
सारण :- जिले के मशरक थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सड़क दुघर्टना में चार लोग घायल हों गए है । चारों घायलों को घायल अवस्था में उपचार के लिए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/02/screenshot_20240206_212953_facebook8093806954753686110-300x183.jpg?resize=300%2C183&ssl=1)
पहली घटना अस्पताल चौक पर बाइक की टक्कर से पैदल बाजार जा रहें सन्नी कुमार सिंह घायल हो गए।
दूसरी घटना नवादा गांव के समीप बाइक दुर्घटना में यदू मोड़ निवासी पहलवान सिंह और बच्चन राम घायल हो गए।
तीसरी घटना चन्देश्वर मोड़ पर बाइक दुर्घटना में बाइक सवार सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी सुदर्शन सिंह घायल हो गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं संतोष कुमार ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं यदू मोड़ निवासी बचन राम एवं पहलवान सिंह स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर उपचार के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।