
तरैया, (सारण)
थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर घटना और दुर्घटना में दो महिला समेत पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। तरैया के देवरिया गांव में सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान देवरिया गांव निवासी कुंती देवी, तथा रसीदपुर गांव निवासी अमरजीत सिंह के रूप की गई है। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तरैया में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुंती देवी को पीएमसीएच पटना तथा अमरजीत सिंह को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां उनलोगों का इलाज चल रहा है। वही रामपुर केशव और पचभिण्डा गांव में आपसी विवाद में एक महिला समेत तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों में पचभिण्डा गांव की पूजा कुमारी, तथा रामपुर केशव के पंकज सिंह और मुकुल सिंह शामिल है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों ने स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।