![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2022/03/Screenshot_20220309-065517_UC-Browser.jpg?fit=799%2C509&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड के रसौली गांव में जीविका के सौजन्य से महिलाओं के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में जीविका समूह की सैकड़ो महिलाओं ने हिस्सा लिया।
जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक के देखरेख में कार्यक्रम का आयोजित किया गया, महिला सम्मान कार्यक्रम में महिलाओं के बीच अलग अलग टीम बनाकर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि बीडीओ राकेश रौशन ने पुरस्कृत किया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को संशोधित करते हुए बीडीओ राकेश रौशन ने कहा कि महिलाओं को सभी को सम्मान करना चाहिए।