![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220220-WA0033.jpg?fit=782%2C393&ssl=1)
तरैया, सारण।
प्रखंड के भटगाई पंचायत के वार्ड संख्या-2 के पंच सदस्या के पति की गतदिनों सड़क दुर्घटना में मौत के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने रविवार को शोक सभा का आयोजन किया। शोक सभा में जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत पंच सदस्या के पति लालबहादुर शर्मा के असामयिक निधन पर गहरी शोक व्यक्त किया तथा दो मिनट का मौन धारण कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। और पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220220-WA0035.jpg?resize=640%2C285&ssl=1)
जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की। शोक सभा में सरपंच संघ के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी सुनील तिवारी, मुखिया ओमप्रकाश राम, सरपंच ललन राम, उपसरपंच रामनारायण यादव, अनिल राय, नीरज तिवारी, बलीराम राम, राम प्रवेश सिंह, वीरेंद्र सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।