![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231007-WA0059.jpg?fit=917%2C873&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड के मुखिया संघ के निवर्तमान अध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज मुखियाओं ने शनिवार को एक बैठक कर नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया। कोंध पंचायत की मुखिया हीरा देवी के आवास पर आयोजित बैठक में प्रखंड के ग्यारह मुखियाओं में सात मुखिया उपस्थित थे।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231007-WA0062-1024x531.jpg?resize=640%2C332&ssl=1)
इन मुखियाओं का कहना था कि निवर्तमान अध्यक्ष नेमा सिंह स्वास्थ्य कारणों से अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नही कर पा रहे थे जिससे हमारी एकता कमजोर पड़ रही थी। इस बैठक में सर्वसम्मति से बसहिया पंचायत के मुखिया अमरेंद्र कुमार सिंह को अध्यक्ष जबकि महम्मदपुर पंचायत के मुखिया जलेश्वर मांझी को उपाध्यक्ष बनाया गया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231007-WA0064-1024x534.jpg?resize=640%2C334&ssl=1)
धेनुकी पंचायत की मुखिया रौशन बेगम को कोषाध्यक्ष जबकि कोंध की मुखिया हीरा देवी ,भोरहाँ की मुखिया कलावती देवी , सतजोड़ा की मुखिया कंचन देवी एवं टोटहा जगतपुर की मुखिया अनिता देवी को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि डॉ. वकील राय , महम्मद तैयब , ललन महतो , मनोज राय सहित अन्य उपस्थित थे।