![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240207-WA0064-1.jpg?fit=1024%2C576&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हों गया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/02/img-20240207-wa00625914849359885376794-458x1024.jpg?resize=458%2C1024&ssl=1)
वही मामूली रूप से घायल दूसरा बाइक चालक अपनी बाइक लेकर फरार हो गया।
गंभीर रूप से घायल युवक को घायल अवस्था में ग्रामीणो ने इलाज के लिए पानापुर सीएचसी भर्ती कराया। जहां घायल बाइक चालक की पहचान चकिया गांव निवासी रमेश राम के रूप में हुई हैं।
सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया।