![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240207-WA0078.jpg?fit=1024%2C768&ssl=1)
सारण :- पानापुर – तरैया मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय फकुली गांव के समीप नशे में धुत पिकअप चालक ने टोटो में टक्कर मार दिया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/02/img-20240207-wa00816536432815130046927-1024x576.jpg?resize=640%2C360&ssl=1)
इस घटना में टोटो पर सवार उत्क्रमित उच्च विद्यालय में पदस्थापित शिक्षिका गोपालगंज जिले के दिघवादुबौली गांव निवासी उर्मिला कुमारी, ब्रह्मपुर छपरा निवासी आभा कुमारी के अलावे टोटो चालक पकड़ी नरोत्तम गांव निवासी सुजीत कुमार, शहवाजपुर गांव निवासी अंकित कुमार एवं फेनहारा निवासी ज्ञानती देवी घायल हो गई।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/02/img-20240207-wa00711588741613550299567-1024x768.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण दौड़े एवं सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पानापुर ले गए जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने अंकित कुमार, उर्मिला कुमारी एवं आभा कुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए छपरा रेफर कर दिया।
वही टक्कर मार कर भाग रहे पिकअप को ग्रामीणों ने खदेड़कर पानापुर शनिचरा बाजार के समीप पकड़ लिया एवं चालक को स्थानीय थाने को सौंप दिया। बताया जाता है कि चालक नशे की हालत में था।