![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/05/Screenshot_20240507_121947_Gallery.jpg?fit=1024%2C911&ssl=1)
सारण :- छपरा-मांझी मुख्य मार्ग पर भगवान बाजार थाना क्षेत्र के पीएन सिंह कॉलेज के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित एंबुलेंस ने एक वृद्ध व्यक्ति को रौंद दिया। जिससे मौके पर हीं व्यक्ति की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रहम्पुर निवासी तुलसी बैठा बताया जाता हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि वृद्ध व्यक्ति पोखरा में कपड़ा धोने के लिए गया था। कपड़ा धोने के बाद वह अपने घर लौट रहा था तभी छपरा की तरफ से मांझी के तरफ जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित सरकारी एंबुलेंस ने रौंद दिया। जिससे मौके पर हीं उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने छपरा-मांझी मुख्य मार्ग को जाम कर आवागमन को बाधित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिए। वहीं ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करने लगे।
आक्रोशित परिजन और ग्रामीण एंबुलेंस चालक पर कार्रवाई करने तथा मुआवजे की मांग पर अड़े थे। काफी समझाने के बाद परिजन माने और सड़क जाम हटाया गया। जिसके बाद पुलिस नें कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।