सारण :- जिले के मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के दक्षिण टोला गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में मां बेटा समेत 4 लोगो घायल हों गए।
सभी घायलों को घायल अवस्था में इलाज के लिए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान गोपालवाड़ी बेलवारी ब्रहम स्थान गांव निवासी 65 वर्षीय देवतीया देवी, 35 वर्षीय बिनोद राम, दूसरे पक्ष से रविन्द्र राम की 35 वर्षीय पत्नी चम्पा देवी, 18 वर्षीय पुत्री बेबी कुमारी बताई जाती हैं। घायलों ने बताया की जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हों गई जिसमें सभी लोगो घायल हो गए।