![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231114-WA0039-1.jpg?fit=907%2C576&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड के भोरहाँ गांव निवासी एवं भोरहाँ ग्रामीण शाखा के अवकाशप्राप्त डाकपाल ढुनमुन पांडेय का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। वे बहुत ही हंसमुख एवं मिलनसार थे।
गत माह ही उनकी पत्नी कलावती देवी का निधन हुआ था। एक माह के अंदर ही दंपति की मौत से लोगो मे शोक व्याप्त है।
उनके निधन पर पूर्व मुखिया शिवजी राय , डॉ. इस्लामुद्दीन , अनिल मल्होत्रा, अरविंद सिंह ,गगनदेव राउत ,अवकाशप्राप्त डाकपाल ब्रजेंद्र कुमार सिंह ,शैलेश सिंह ,लालजीत सहनी सहित अन्य लोगो ने शोक व्यक्त किया है।