![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231226-WA0076.jpg?fit=1024%2C577&ssl=1)
दोनों शख्स पानापुर थाना क्षेत्र के बताए जाते हैं
सारण :- जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा बाजार के समीप अनियंत्रित कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार फरार हो गया। वही ऑटो में सवार दो शख्स को घायल अवस्था में थाना पुलिस गश्ती दल के द्वारा इलाज के लिए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां एक शख्स की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप सें घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/12/Screenshot_20231224_121028_WhatsApp-1.jpg?resize=640%2C665&ssl=1)
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत शख्स पहचान पानापुर थाना क्षेत्र टोटहा जगतपुर गांव निवासी साहेबजान मिया का पुत्र 55 वर्षीय मुख्तार अंसारी और घायल महिला की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी विसुनदेव सिंह की पत्नी 60 वर्षीय कलावंती देवी बताई जाती हैं।
घटना के संबंध में पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन ने बताया कि ऑटो डुमरसन से मशरक आ रहा था कि बंगरा बाजार के समीप पीछे से आ रहीं तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और फरार हो गया वहीं ऑटो में सवार दो शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने गश्ती गाड़ी में घायल दोनों को लाद इलाज के लिए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां एक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया और एक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया।