तरैया, सारण।
थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल महिला विश्वनाथ सिंह की पत्नी लीलावती देवी एवं शम्भू सिंह की पत्नी कविता देवी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। इस सम्बंध के पीड़ित पक्ष के शम्भू सिंह ने तरैया थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें अपने तीन पड़ोसियों को नामजद आरोपी बनाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उनलोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।