![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/06/Screenshot_20221023-053158_Google.jpg?fit=556%2C359&ssl=1)
छपरा
मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर बाजार स्थित एक बंद जनरल स्टोर का ताला तोड़कर चोरी कर रहे दो चोरों को मांझी थाना पुलिस के गश्ती दल ने गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष अशोक कुमार दास व अन्य गश्ती पर निकले थे तभी दो चोर एक दुकान में घुसकर चोरी कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने दोनों को दौड़ा कर पकड़ा जिसमें ताजपुर के रहने वाले रविराज सिंह तथा चेफुल गांव का रहने वाला मुकेश सहनी बताया जाता है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि पकड़े गए चोरों के पास से एक चार पहिया गाड़ी व दुकान में रखे डीजल, पेट्रोल, कुरकुरे व अन्य सामान भी जब्त किये गये हैं। मालूम हो कि इन दोनों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।