![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231205-WA0059.jpg?fit=1024%2C768&ssl=1)
छपरा, सारण
मशरक थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में छपरा रेफर कर दिया गया। घायलों में बहुआरा गांव निवासी राजकुमार साह और मनोज साह शामिल हैं।इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। जिसमे छह लोगों को नामजद किया गया है। अनुसंधानकर्ता एसआई अरूण कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त शिशुपाल राम के पुत्र मिठ्ठु राम को गिरफ्तार कर लिया है।